फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Who will be the head of the District Panchayat, the decision will be taken today

किसके सिर होगा जिला पंचायत का ताज, फैसला होगा आज

Fri, 02 Jul 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Who will be the head of the District Panchayat, the decision will be taken today
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार समाप्त हो गया। शनिवार सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। तीन बजे के बाद मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। जिला पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को दिन भर कलक्ट्रेट में तैयारियां चलती रहीं। चुनाव के दौरान यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 30 जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में वे 11 बजे से मतदान करने पहुंचेंगे। पहचान के बाद एक के बाद एक जिला पंचायत सदस्य को मतदान के लिए प्रवेश दिया जाएगा। यहां उन्हें मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इन मतपत्रों पर निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर होगी। तीन बजे तक सदस्यों को मतदान के लिए समय दिया गया है। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी गेटों को बंद करने के साथ ही बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी के पास मौजूद मतदाता सूची से मिलान के बाद ही जिला पंचायत सदस्यों को मतदान का मौका दिया जाएगा। सुरक्षा के चलते मतदान कक्ष और गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाएगी। इसके बाद मतगणना के लिए मतपेटिका को खोला जाएगा। मतों की गिनती के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी विजेता की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो प्रत्याशियों के बीच है टक्कर
जिला पंचायत के लिए इस बार केवल दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इसमें सपा से मनोज कुमार यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया जिला पंचायात अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
----
डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को मतदान से पहले निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले मतदान कक्ष में व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद परिसर मे किए जा रहे बैरिकेडिंग कार्य को भी देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान के दौरा अनाधिकृत लोगों को कलक्ट्रेट में प्रवेश किसी हाल में न दिया जाए। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार और प्रेमप्रकाश मौजूद रहे।

----
विजेता जिला पंचायत सदस्यों की सूची
वार्ड संख्या-विजेता प्रत्याशी और संबंधित दल
-वार्ड संख्या एक: शुभम सिंह, सपा ,वार्ड संख्या दो: गजराज सिंह, निर्दलीय, वार्ड संख्या तीन: नीरज उर्फ राजेश खटीक, सपा, वार्ड संख्या चार: जीतू सिसौदिया, भाजपा ,वार्ड संख्या पांच: विमला देवी, निर्दलीय, वार्ड संख्या छह: अमित कुमार, सपा वार्ड संख्या सात: नीलम दिवाकर, निर्दलीय, वार्ड संख्या आठ: मनोज यादव, सपा, वार्ड संख्या नौ: सपना वर्मा, भाजपा, वार्ड संख्या दस: उजागर राजपूत, निर्दलीय, वार्ड संख्या 11: जितेंद्र राजपूत, भाजपा, वार्ड संख्या 12: सुनील राजपूत, भाजपा, वार्ड संख्या 13: अभिषेक उर्फ निखिल, सपा, वार्ड संख्या 14: शिवम कुमार, निर्दलीय, वार्ड संख्या 15: संगीता यादव, सपा, वार्ड संख्या 16: यदुवंश यादव, सपा, वार्ड संख्या 17: अर्चना भदौरिया, भाजपा, वार्ड संख्या 18: प्रमोद कुमार, सपा ,वार्ड संख्या 19: सुजान सिंह यादव, निर्दलीय, वार्ड संख्या 20: रघुराज यादव, सपा, वार्ड संख्या 21: गौरव प्रताप, निर्दलीय, वार्ड संख्या 22: रेनू शाक्य, भाजपा, वार्ड संख्या 23: अवनीश यादव, सपा, वार्ड संख्या 24: लालू यादव, निर्दलीय, वार्ड संख्या 25: शिवी यादव, सपा, वार्ड संख्या 26: मनेश चौहान गुड्डू, भाजपा, वार्ड संख्या 27: विनीता शाक्य, कांग्रेस, वार्ड संख्या 28: वंदना यादव, सपा , वार्ड संख्या 29: लक्ष्मी, सपा वार्ड संख्या 30: सुमन चौहान, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed