फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Who are the 450 people living in bungalow number 45 and 52 in cantonment LIU will investigate

UP: छावनी के बंगला नंबर 45 और 52 में रहने वाले 450 लोग आखिर कौन? LIU करेगी जांच; पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

Tue, 13 May 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 09:52 AM IST
सार

छावनी के बंगला नंबर 45 और 52 में 450 से ज्यादा लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त ने इनकी जांच के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Who are the 450 people living in bungalow number 45 and 52 in cantonment LIU will investigate
विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा छावनी के शहजादी मंडी स्थित बंगला नंबर 45 और 52 में अवैध रूप से रह रहे 450 से ज्यादा लोगों की जांच खुफिया इकाई (एलआईयू) करेगी। पुलिस आयुक्त ने 48 घंटे में इनके सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 

छावनी से भाजपा के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने सोमवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात कर अवैध रूप से रह रहे लोगों का सत्यापन कराने के लिए कहा। विधायक ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी पत्र लिखा है। उनका कहना है कि बंगला नंबर 46 में 450 लोग निवास कर रहे हैं, जिनमें 235 मतदाता हैं और 158 मुस्लिम हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: प्लॉटिंग के अलावा ग्रुप हाउसिंग भी...प्रोपर्टी में निवेश के लिए हो जाएं तैयार, बुकिंग के लिए इतने भूखंड


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बंगला नंबर 45 में 52 बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। उनका कहना है कि इन्होंने स्थानीय लोगों की सांठगांठ से आयुष्मान, आधार, राशन कार्ड सहित अन्य प्रमाणपत्र भी बनवा लिए हैं। इनका सत्यापन किया जाना बहुत जरूरी है। ये छावनी जैसे संवेदनशील इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: गोल्ड लोन कंपनी ने जेवर किए गायब, पूर्व विधायक के नाती संग हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस


 
विज्ञापन

भाजपा विधायक का कहना है कि करीब 12 साल पहले सदर बाजार में एसीपी कार्यालय के पास बम धमाका हुआ था। इसमें बांग्लादेशी लोगों की मिलीभगत सामने आई थी। उनका कहना है कि इसी तरह पंचकुइयां कब्रिस्तान के भीतर रहने वाले बांग्लादेशियों की जांच होनी चाहिए। वह यहां कब्रिस्तान के अंदर झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने विधायक को आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीओ एलआईयू को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें -   Water Crisis: आगरा के यमुनापार में जल संकट, सड़क पर उतरी महिलाएं...खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed