{"_id":"6822c4a274846150f2001bd8","slug":"gold-loan-company-made-jewelry-disappear-former-mla-s-grandson-was-cheated-police-filed-a-case-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोल्ड लोन कंपनी ने जेवर किए गायब, पूर्व विधायक के नाती संग हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोल्ड लोन कंपनी ने जेवर किए गायब, पूर्व विधायक के नाती संग हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 13 May 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 09:33 AM IST
सार
पूर्व विधायक के पौत्र के साथ मणप्पुरम गोल्ड कंपनी ने धोखाधड़ी कर डाली। आरोप बै कि 50 ग्राम सोने के जेवर गायब कर दिए गए। इतना ही नहीं अन्य जेवरातों को खुरचकर खराब कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेवरात (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में गोल्ड लोन कंपनी मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस की न्यू आगरा शाखा में पूर्व विधायक के पौत्र के साथ धोखाधड़ी की गई। उन्होंने 50 ग्राम सोना गायब करने, अन्य जेवरात को खुरचकर खराब करने का आरोप लगाया। इस मामले में 16 माह तक चक्कर काटने के बाद कंपनी के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
किदवई पार्क, लोहामंडी के शत्रुघ्न अंबेश ने दर्ज कराए केस में कहा है कि मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की न्यू आगरा शाखा में उन्होंने अपने 300 ग्राम सोने के पुश्तैनी जेवरात गिरवी रखे थे। इस पर 8 लाख रुपये का लोन लिया। समय पर ब्याज भी दिया। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने गिरवी सोने में से 50 ग्राम सोना निकाल लिया और अन्य आभूषणों को खुरचकर खराब कर दिया।
इतना ही नहीं कंपनी के स्थानीय अधिकारियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लोन की राशि को बढ़ाकर 10.40 लाख रुपये कर दिया। 14 दिसंबर 2021 को उन्होंने 2.50 लाख रुपये की धनराशि जमा की, जिसकी रसीद उनके पास है। कंपनी में जमा कराए गए पैसे का कोई रिकाॅर्ड स्टेटमेंट में नहीं मिला। जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों से जवाब मांगा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़ें - Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
ये भी पढ़ें - Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
अंबेश ने केस में कहा है कि उन्होंने समय-समय पर ईमेल और व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस के रीजनल हेड जसिन गोपी और एरिया हेड दिव्य रंजन मोहती को सूचित किया, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की जांच तक नहीं करवाई। उनका ही उत्पीड़न किया गया।
वह इस मामले में कार्रवाई के लिए दिसंबर 2023 से केस दर्ज कराने के प्रयास करते रहे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के निर्देश पर मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं
ये भी पढ़ें - UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं
कांग्रेस के विधायक रहे थे अंबेश
छत्रपति अंबेश वर्ष 1957 से 67 तक कांग्रेस के विधायक रहे थे। उन्होंने तब आगरा सिटी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।