फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wherever Akhilesh will fight, Satish will fight from there.

Agra News: जहां से लड़ेंगे अखिलेश वहां से लड़ेंगे सतीश

Sun, 24 Dec 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Wherever Akhilesh will fight, Satish will fight from there.
जहां से लड़ेंगे अखिलेश वहां से लड़ेंगे सतीश
विज्ञापन

- अगर मिली टिकट तो रिकार्ड वोटों से होगी जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग की विरोधी है। सपा का लक्ष्य केवल परिवारवाद है। समाजवाद तो केवल दिखावा है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे उसी क्षेत्र से मैं भी चुनाव लडूंगा। यदि भाजपा ने टिकट दिया तो अखिलेश यादव को रिकार्ड वोटों से हराऊंगा। देश में भाजपा की लहर चल रही है। अगली सरकार भी देश में भाजपा की ही बनेगी।

रविवार की देर शाम कचहरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित कराई हैं। हर समाज और वर्ग के महापुरुष को सम्मान दिया है। भाजपा सभी के विकास की बात करती है। भाजपा शासन में अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। प्रधानमंत्री ने तमाम लाभकारी योजनाएं चलाकर समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को दिया है। तीन राज्यो में भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री की गारंटी योजना से बनी है। प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग को गारंटी दी है। प्रदेश सरकार भी सर्व समाज के हित में काम कर रही है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी इस बार ऐतिहासिक परिणाम आएगा। मैनपुरी के लोग इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed