{"_id":"590dbf674f1c1bf1704416c8","slug":"when-wife-of-pm-shouted-sabka-sath-sabka-vikas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की पत्नी बोलीं 'सबका साथ, सबका विकास' और गूंज उठा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की पत्नी बोलीं 'सबका साथ, सबका विकास' और गूंज उठा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में जशोदाबेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद का पालीवाल ऑडिटोरियम उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी ने अपने भाषण के दौरान 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा लगाया। इसके बाद पूरे ऑडिटोरियम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से सुनाई देने लगे। जशोदाबेन फिरोजाबाद में साहू-राठौर समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अच्छे संस्कार हासिल करने की सलाह भी दी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन राठौर समाज के कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार को सुबह ट्रेन से आगरा थीं। आगरा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे फिरोजाबाद पहुंची। अपनी पूरी यात्रा में मीडिया से उन्होंने बिल्कुल भी बात नहीं की। फिरोजाबाद में जशोदाबेन का उसायनी स्थित पार्क रिसोर्ट और पालीवाल आडिटोरियम में राठौर-साहू समाज ने स्वागत किया।
स्वागत गदगद जशोदा बेन जब पालीवाल आडिटोरियम में राठौर-साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं तो उन्होंने महिलाओं को संस्कारी बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब माताएं अच्छे संस्कार धारण करेंगी तभी बच्चे भी संस्कारी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज का विकास सभी के साथ से संभव है और बोलते-बोलते 'सबका साथ-सबका विकास' का नारा लगाया।
विज्ञापन
पीएम की पत्नी के मुख से ये शब्द सुनते ही पूरे ऑडिटोरियम में तालियां बजीं। इसी के साथ लोग नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। अपने भाषण में जशोदाबेन ने बेटियों की शिक्षा पर भी जोर दिया। इससे पहले उन्होंने रसूलपुर क्षेत्र में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए। जशोदाबेन ने कहा कि वे आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुश हुईं।
बता दें कि सबका साथ, सबका विकास वह नारा है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने हर भाषण में इस नारे का जिक्र जरूर करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार भी अपनी हर योजना के साथ इस नारे का प्रयोग करती है।