{"_id":"669fe9f7981b0408e5009047","slug":"when-things-didnt-work-out-she-left-her-husband-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121151-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नहीं बनी बात तो छोड़ा पति का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नहीं बनी बात तो छोड़ा पति का साथ
Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दंपती के बीच चल रहे विवाद में कई बार के प्रयास के बाद भी समझौता नहीं हो सका। एक मुश्त 40 हजार रुपये लेकर महिला ने पति का साथ छोड़ दिया। अब वह परिवार न्यायालय के माध्यम से विवाह विच्छेद करने की कार्रवाई करेगी।
औंछा के मोहल्ला कायस्थान की रहने वाली साधना की शादी गौतम निवासी नगला मान थाना घिरोर के साथ 17 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया गया।
मांग पूरी नहीं होने पर उसको 25 अप्रैल 2021 को घर से निकाल दिया गया। साधना ने अपर सिविल जज के न्यायालय में पति गौतम, ससुर रतिभान, सास कुंती, देवर प्रदीप, ननद सुनीता के खिलाफ मुकदमा दायर किया। गौतम के आवेदन पर उसको जमानत देने के बाद अपर सिविल जज शिप्रा दुबे ने मुकदमे में समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेज दिया।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मीडिएटर रीता नैयर को दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी सौंपी। कई प्रयास के बाद भी समझौता नहीं होने पर मंगलवार को साधना ने अपने पति गौतम से एक मुश्त 40 हजार रुपया लेकर पति का साथ छोड़ने का निर्णय लिया। विवाह विच्छेद कराने के लिए साधना परिवार न्यायालय में कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करेगी।