फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the market did not open, the brokers weighed on Agra Road

Agra News: मंडी नहीं खुली तो आगरा रोड पर आढ़तियों ने की तौल

Thu, 09 May 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
When the market did not open, the brokers weighed on Agra Road
मैनपुरी। प्रशासन ने नवीन मंडी में मतदान के बाद भी व्यापार शुरू करने की अनुमति नहीं दी तो आढ़ती और किसान आक्रोशित हो गए। पहले मंडी गेट पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और फिर आगरा रोड फोरलेन पर ही मंडी सजा दी। सड़क पर ही गेहूं व अन्य फसलों की तौल और बिक्री कराई गई।
विज्ञापन


लगभग एक माह पूर्व प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के लिए आधी मंडी का अधिग्रहण कर लिया था। आढ़तियों का सामान निकलवाने के बाद दुकानें भी अपने अधीन ले ली थीं। इसके बाद बाकी बची हुई मंडी में आढ़ती और किसान व्यापार कर रहे थे। इसके बाद 3 मई से प्रशासन ने पूरी मंडी बंद करा दी। आढ़तियों और किसानों को उम्मीद थी कि मतदान के बाद मंडी का आधा भाग फिर से खोल दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को आढ़ती मंडी पहुंचे तो उन्हें मंडी का गेट बंद ही मिला। मंडी प्रशासन ने मंडी खोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इससे आढ़ती और किसान आक्रोशित हो गए। पहले उन्होंने मंडी के बाहर प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद आगरा रोड फोरलेन को ही मंडी बना दिया। किसानों के गेहूं व अन्य फसलों को फोरलेन पर भी उतारा गया और उसकी तौल की गई। आढ़तियों का कहना है कि जब तक मंडी नहीं खोली जाती है तब तक वे फोरलेन पर ही मंडी का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन पर मंडी संचालित होने से वाहनों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन करने वालों में आढ़ती अजय कुमार, रघुवीर सिंह, जयवीर सिंह, जितेंद्र, मनोज कुमार, सुनील, राजू, शत्रुघ्न सिंह आदि शामिल हैं।
---

प्रशासन बात सुनने को तैयार नहीं
आज तक कभी चुनाव में एक माह के लिए मंडी का अधिग्रहण नहीं हुआ। प्रशासन कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। इसी के चलते आढ़तियों ने फोरलेन पर ही फसल की तौल करने का निर्णय लिया है। जब तक मंडी नहीं खुलती, फोरलेन पर ही कारोबार किया जाएगा। - उपदेश यादव, आढ़ती



पहले चुनाव में मंडी चार से पांच दिन के लिए ही पूरी तरह बंद होती थी। लेकिन इस बार आठ दिन से मंडी पूरी बंद है तो वहीं एक माह से आधी मंडी बंद चल रही थी। इससे आढ़तियों और किसानों को परेशानी हो रही है। लेकिन प्रशासन इसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। - राजवीर सिंह, आढ़ती


किसान लागत के लिए बीज, खाद व अन्य सामान उधार लेता है। अब गेहूं की फसल तैयार है तो उसे मंडी में बेचकर उधार चुकता करेगा। लेकिन मंडी बंद होने से गेहूं की बिक्री ही नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। आगे की फसल की बुवाई के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। - तेजपाल सिंह, किसान नगला मोहन

किसान को कभी मौसम की मार बेहाल कर देती है तो कभी प्रशासन की मनमानी। अब मंडी बंद होने से आलू और गेहूं की बिक्री नहीं हो पा रही है। आलू जहां गर्मी से खराब हो जाएगा तो गेहूं बारिश में खराब होने की चिंता सता रही है। प्रशासन को कम से कम आधी मंडी खोलने पर संज्ञान लेना चाहिए। - संतोष कुमार, किसान मनौना




आढ़तियों द्वारा फोरलेन पर मंडी का संचालन करने की जानकारी मिली है। अभी मंडी खोले जाने का कोई आदेश नहीं है। नियमानुसार आदेश प्राप्त करने के बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकेगा। - अभिषेक कुमार, एसडीएम सदर/सभापति मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed