फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat procurement centers should be opened in Bah, ration dealers should stop giving substandard soap, BKU submitted a memorandum to the SDM

Agra News: बाह में खोले जाएं गेहूं खरीद केंद्र, कोटेदारों को घटिया साबुन देना बंद हों, भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 14 Apr 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement centers should be opened in Bah, ration dealers should stop giving substandard soap, BKU submitted a memorandum to the SDM
बाह। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में कोटेदारों को राशन के साथ जबरन घटिया किस्म का साबुन दिए जाने, गेहूं खरीद केंद्र खोले जाने एवं बिचौलियों की व्यवस्था खत्म किए जाने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

संगठन के तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया ने ज्ञापन में कहा है कि आपूर्ति विभाग कोटेदारों को राशन के साथ घटिया साबुन दे रही है, जबकि कार्ड धारक लेने से मना कर देते हैं। गेहूं
विज्ञापन

की खरीद केन्द्रों पर अभी शुरू नहीं हुई है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी में भटकने को मजबूर है। सहालग होने की वजह से औने पौने दामों में गेहूं बेचना पड़ रहा है। गेंहू खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके। ग्रामीण किसानों के घर एवं नलकूप पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान हित में तत्काल प्रभाव से मीटर लगाए जाने से रोके जाने की जरूरत है। जिससे शोषण और उत्पीड़न से बच सकें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र भदौरिया, विपिन दिवाकर, मलखान सिंह बघेल, उदय सिंह परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed