फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat crop standing on six bigha field burnt due to fire

आग लगने से छह बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जली

Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop standing on six bigha field burnt due to fire
भोगांव। क्षेत्र के गांव मुरादपुर नगरिया में एक किसान के खेत में आग लग गई। इससे छह बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना के बाद भी दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर नगरिया निवासी रजनीकांत दुबे के गेहूं के खेत में रविवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में आग लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना देने के बाद भी दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन

झोंपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान और अनाज जला
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी दीन मोहम्मद पुत्र अली शाह की झोंपड़ी में रविवार की दोपहर दो बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से झोंपड़ी में रखा अनाज बिस्तर चारपाई साइकिल कुछ नगदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग लगते समय हवा नहीं चल रही थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed