{"_id":"5ff69ef98ebc3e31472c56c4","slug":"whatsapp-and-facebook-hack-by-cyber-criminals-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: हर 72 घंटे में एक आईडी हैक कर रहे साइबर अपराधी, कभी फेसबुक तो कभी व्हाट्सएप से मांगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: हर 72 घंटे में एक आईडी हैक कर रहे साइबर अपराधी, कभी फेसबुक तो कभी व्हाट्सएप से मांगी रकम
Thu, 07 Jan 2021 11:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधी हर 72 घंटे में एक आईडी हैक कर रहे हैं। कभी फेसबुक की तो कभी व्हाट्सएप की। अपराधी पुलिस अफसरों और जनप्रतिनिधयों को भी नहीं बख्श रहे। एसएसपी बबलू कुमार एक बार और सांसद राजकुमार चाहर दो बार शिकार बन चुके हैं। हैकिंग के अलावा फर्जी आईडी भी बनाई जा रही हैं। इसके बाद दोस्तों से रकम मांगी जाती है।
पिछले चार महीने में साइबर सेल के पास आईडी हैकिंग की 41 शिकायतें पहुंची हैं। सभी में शिकायत एक जैसी है। जिसकी आईडी हैक की गई, उसके दोस्तों से रकम मांगी गई। उन लोगों को ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है जिनके फेसबुक फ्रेंड ज्यादा हैं। कई मामले ऐसे भी रहे हैं जिनमें दोस्त ने फर्जी आईडी बना ली।
साइबर ठगी का हुए हैं शिकार तो इन उपायों से मिलेंगे रुपये वापस, सेल ने सौ लोगों के लौटाए 15 लाख
विज्ञापन
नाकामी : एक भी अपराधी नहीं पकड़ा गया
हैकिंग करने और फर्जी आईडी बनाकर रकम मांगने के मामलों में पुलिस ने आईडी ब्लॉक तो करा दी लेकिन एक भी अपराधी को नहीं पकड़ा गया है।

समझदारी : फोन करके मालूम कर रहे सच्चाई
दस दिन पहले बांके बिहारी वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। हैकर ने 100 से ज्यादा लोगों को मैसेज भेजकर पांच-पांच हजार रुपये मांगे। मदन ने बताया कि सच्चाई जानने के लिए सभी के फोन उनके पास आए, किसी ने भी रकम नहीं दी।
लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं :एसएसपी
आईडी हैक करने वाले साइबर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश चल रही है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रही है। साइबर अपराध के नए हथकंडों के बारे में एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।
केस-1 अधिवक्ता के बेटे को बीमार बताकर मांगी रकम
30 सितंबर को दयालबाग निवासी अधिवक्ता बलवीर सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर उनके बेटे को बीमार बताकर दोस्तों से रकम मांगी गई।
केस-2 नर्स को छोड़नी पड़ी थी नौकरी
चार महीने पहले एत्माद्दौला की नर्स की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। हैकर ने 100 लोगों से रकम मांगी। अश्लील संदेश भी भेजे गए। आहत नर्स ने नौकरी छोड़ दी।