फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wether disturbance

बुधवार को फिर बारिश की चेतावनी हुई जारी, बढ़ेगी मुसीबत

Mon, 09 Mar 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
wether disturbance
06एमएनपी-13-बारिश के चलते खेतों में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। होली के बाद भी बदला हुआ मौसम लोगों को मुश्किल में डाल सकता है। एक बार फिर से बुधवार को बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। पहले ही बारिश से जिले की फसलों में काफी नुकसान हो चुका है। अब अगर बारिश हुई तो किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

जिले में बारिश अपना पूरा कहर बरपा चुकी है। मार्च में तीन बार में करीब 45 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते गेहूं की फसल पूरी तरह खेतों में बिछी पड़ी है। अब मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन इसी के साथ ही अब फिर से एक बार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे विक्षोभ के चलते अब 11 मार्च यानी बुधवार को बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्यम हवाओं के साथ होने वाली ये बारिश होली की खुशियों में खलल डाल सकती है। 14 मार्च को तेज पूर्वी हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। पहले ही बारिश से गेहूं और सरसों में करीब 20 प्रतिशत तक नुकसान हो चुका है। जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है, उनमें नुकसान का आंकड़ा और भी अधिक है। ऐसे में अब अगर बारिश होती है तो किसानों के लिए ये ठीक नहीं होगा। वहीं चेतावनी जारी होने के बार किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनकी होली की खुशियों में एक बार फिर खलल पड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

11 मार्च को मौसम बिगड़ने की प्रबल आशंका है। जिले में मध्यम हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे पहले ही बारिश के पूर्वानुमान सटीक पाए गए थे। बारिश होती है तो किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, केवीके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed