{"_id":"66e1f7ab8d7fa12730054374","slug":"west-bengals-law-works-to-protect-criminals-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-123818-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपराधियों को बचाने का काम करता है पश्चिम बंगाल का कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपराधियों को बचाने का काम करता है पश्चिम बंगाल का कानून
Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
करहल। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने पश्चिम बंगाल सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।
ये बातें उन्होंने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के करहल कट पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि परिश्चम बंगाल में कोई कानून नहीं है। वहां की सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों को दंड देने का काम कर रही है। अपर्णा यादव की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है आज उन्होंने आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। कुछ देर रुकने के बाद वे रवाना हो गईं।
--