फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weekend Lockdown imposed in mathura due to covid

साप्ताहिक लॉकडाउन: मथुरा में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद, 35 घंटे रहेगी पाबंदी

Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
सार

साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Weekend Lockdown imposed in mathura due to covid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी, रंगनाथ मंदिर और श्रीराधारमण मंदिर सहित जिले भर के प्रमुख मंदिर भी बंद रहेंगे। हालांकि मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा पूर्व की भांति चलती रहेगी। 

विज्ञापन


शनिवार को भक्तों ने सभी मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शन किए हैं। कोरोना के कारण भक्तों की संख्या कम रही। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि साप्ताहिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी नियमों का उल्लंघन करे, कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


संबंधित खबर- मथुरा में कोरोना: 25 अप्रैल तक ठाकुर द्वारिकाधीश और केशवदेव मंदिर के पट बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। शनिवार रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू के साथ ही लॉकडाउन शुरू हो गया, जो सोमवार सुबह सात बजे 35 घंटे तक रहेगा। इस दौरान मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। हालांकि मंदिरों में सेवा पूजा यथावत रहेगी।

लोगों ने खुद ही गिरा दिए शटर
जैसे ही शनिवार रात आठ बजे, उससे पहले ही लोगों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। शनिवार को पुलिस और नगर निगम की गाड़ियों से पूरे दिन यह लोगों को जागरूक किया गया। साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान दवा, दूध, सब्जी समेत आवश्यक सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं रहेंगे। बिना मास्क पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 


संबंधित खबर- आगरा में कोरोना का कहर: एक दिन में तीन मरीजों की मौत, 398 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed