{"_id":"607ad58d8ebc3ee97445149e","slug":"thakur-dwarkadhish-and-keshavdev-temple-closed-till-25-april-due-to-corona-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: 25 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश और केशवदेव मंदिर के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: 25 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश और केशवदेव मंदिर के पट
Sat, 17 Apr 2021 06:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:15 PM IST
सार
मथुरा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए द्वारिकाधीश और प्राचीन केशवदेव मंदिर के पट 25 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान मंदिर में बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को देखते हुए मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर और केशवदेव मंदिर के पट 25 अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी, रंगनाथ मंदिर और श्रीराधारमण मंदिर सहित जिलेभर के प्रमुख मंदिर भी बंद रहेंगे। हालांकि सभी मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा पूर्व की भांति चलती रहेगी। श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि साप्ताहिक लॉकडाउन और मथुरा जनपद में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की वजह से द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन 18 से 25 अप्रैल तक के लिए बंद किए गए हैं। ठाकुर जी की सेवा मंदिर के अंदर चालू रहेगी। भक्त अपने घर पर रहें और ठाकुर जी का ध्यान करें। सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
मंदिरों में चलती रहेगी ठाकुर जी का सेवा
इधर, प्राचीन केशवदेव मंदिर में हुई बैठक में मंदिर को 18 से 25 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से तेजी से फैल रहा है। इसलिए सरकार की गाइडलाइन को मानते हुए मंदिर को 18 से 25 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाता है। भक्तों से प्रार्थना की गई है कि वह अपने निवास पर ही भगवान का ध्यान करें।
विज्ञापन
मंदिर के सेवायत श्यामाचरण गोस्वामी ने कहा कि मंदिर में भगवान के दर्शन, आरती, भोग प्रसाद आदि सुचारू रूप से चलते रहेंगे। बाहरी व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों निर्णय का स्वागत कर समर्थन किया है। बैठक में बिहारी लाल गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, शंकर लाल गोस्वामी, महेश गोयल, मनमोहन सर्राफ, बीएल गुप्ता, रमनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबर- कोरोना कर्फ्यू: शनिवार रात आठ बजे से 35 घंटे का 'लॉकडाउन', नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई