{"_id":"607ad8358ebc3eda746c0608","slug":"weekend-lockdown-imposed-in-mathura-due-to-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन: मथुरा में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद, 35 घंटे रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन: मथुरा में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद, 35 घंटे रहेगी पाबंदी
Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
सार
साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के बंद रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी, रंगनाथ मंदिर और श्रीराधारमण मंदिर सहित जिले भर के प्रमुख मंदिर भी बंद रहेंगे। हालांकि मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा पूर्व की भांति चलती रहेगी।
विज्ञापन
शनिवार को भक्तों ने सभी मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शन किए हैं। कोरोना के कारण भक्तों की संख्या कम रही। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि साप्ताहिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी नियमों का उल्लंघन करे, कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
संबंधित खबर- मथुरा में कोरोना: 25 अप्रैल तक ठाकुर द्वारिकाधीश और केशवदेव मंदिर के पट बंद
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। शनिवार रात आठ बजे से नाइट कर्फ्यू के साथ ही लॉकडाउन शुरू हो गया, जो सोमवार सुबह सात बजे 35 घंटे तक रहेगा। इस दौरान मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। हालांकि मंदिरों में सेवा पूजा यथावत रहेगी।
लोगों ने खुद ही गिरा दिए शटर
जैसे ही शनिवार रात आठ बजे, उससे पहले ही लोगों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। शनिवार को पुलिस और नगर निगम की गाड़ियों से पूरे दिन यह लोगों को जागरूक किया गया। साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान दवा, दूध, सब्जी समेत आवश्यक सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं रहेंगे। बिना मास्क पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
संबंधित खबर- आगरा में कोरोना का कहर: एक दिन में तीन मरीजों की मौत, 398 लोग संक्रमित मिले