डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश... वेब पंजीकरण कराने का दो दिन और मौका
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए वेब पंजीकरण कराने का दो दिन और मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का रास्ता अभी भी खुला है। विद्यार्थी के पास वेब पंजीकरण कराने का दो दिन और मौका है। 28 दिसंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और कॉलेजों की मांग पर परास्नातक के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराने की अनुमति दे दी थी। विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी कॉलेज या संस्थान में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस सत्र में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों को मिलाकर करीब 1.5 वेब पंजीकरण हुए हैं।
हालांकि प्रवेश आंकड़े इनकी अपेक्षा बहुत ही कम हैं। उसे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से साझा नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थियों के प्रवेश कम होने और स्नातक स्तर के परिणाम देर से आने की वजह से वेब पंजीकरण की प्रक्रिया लंबी खींची।
अब प्रवेश लेने वाले सीधे परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे
विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। प्रवेश के साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा। पहले तो आंतरिक परीक्षा और उसके बाद सेमेस्टर परीक्षा देनी होगी। कक्षाएं लेने का मौका कम मिल पाएगा।