फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Web registration for admission to dr bhimrao ambedkar university from 25 July

विश्वविद्यालय: स्नातक में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 25 जुलाई से शुरू हो रही प्रक्रिया

Tue, 21 Jul 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 12:25 AM IST
सार

  • स्नातक में प्रवेश के लिए छात्रों को ऑनलाइन कराना होगा पंजीकरण
  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी

विज्ञापन
Web registration for admission to dr bhimrao ambedkar university from 25 July
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा 2020-21 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। प्रवेश के लिए 25 जुलाई से वेब रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। स्नातक में प्रवेश के लिए छात्रों को वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी गई है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी समेत अन्य स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराना होगा। इसमें छात्र को अपना नाम, किस कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है, कोर्स का नाम, विषय की जानकारी देनी होती है। इसके लिए 100 रुपये शुल्क भी देना होता है। 
विज्ञापन



छात्र संख्या का पंजीकरण होने के बाद यह छात्र संबंधित कॉलेज का फॉर्म भर सकते हैं। वेब रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही छात्र का प्रवेश आधिकारिक माना जाता है और परीक्षा फॉर्म भरवाए जाते हैं। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

1100 कॉलेजों में प्रवेश के लिए होगा पंजीकरण


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से करीब 1100 कॉलेज संबद्ध हैं, इनमें स्नातक कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद विश्वविद्यालय के पास छात्र संख्या प्राप्त हो जाती है। इसके आधार पर तय सीटों में इनके प्रवेश के लिए गाइड लाइन बनाई जाती है।

वेब रजिस्ट्रेशन से रुका है फर्जी छात्रों का प्रवेश

विश्वविद्यालय में प्रवेश में फर्जीवाड़ा रोकने में वेब रजिस्ट्रेशन कारगर साबित हुआ है। पूर्व में निजी कॉलेज तय सीटों से अधिक प्रवेश लेकर छात्रों से परीक्षा शुल्क वसूल लेते थे। इसको विश्वविद्यालय में जमा नहीं कराया जाता था। जांच में खुलासा होने के बाद हर छात्र का प्रवेश होने से पहले पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला की पहल पर जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर की मदद के लिए बढ़े हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed