फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की पहल पर जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर की मदद के लिए बढ़े हाथ

Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
People came to help District Badminton champion Radha Thakur in Agra
राधा ठाकुर के बात करते सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में पिता और भाई की नौकरी चले जाने से रैकेट बेचने के लिए मजबूर हुईं आगरा की जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर की मदद के लिए हाथ बढ़े हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे राधा ठाकुर के परिवार की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद छह संस्थाओं के पदाधिकारी उनके घर पहुंचे। बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज ने उसकी फीस माफ कर दी है। कॉलेज ट्रस्ट ने उसे आर्थिक सहायता और खेल सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की है। 




संंबंधित खबर: रैकेट बेचने पर मजबूर हुईं जिला बैडमिंटन चैंपियन, लॉकडाउन में चली गई पिता-भाई की नौकरी

People came to help District Badminton champion Radha Thakur in Agra
माता-पिता और भाई के साथ जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
सदर क्षेत्र में नंद टॉकीज के पास की निवासी राधा सात बार की जिला चैंपियन है। उसने जब मजबूरी में रैकेट बेचने की घोषणा की थी, अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे पढ़कर समाजसेवी संस्थाएं और अन्य लोग राधा ठाकुर की मदद के लिए आगे आए। 
People came to help District Badminton champion Radha Thakur in Agra
कॉलेज ने की फीस माफ - फोटो : अमर उजाला
बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीरा अग्रवाल ने सोमवार को राधा के घर पहुंचकर परिवार को एक महीने का राशन दिया। वहीं पर उन्होंने घोषणा की कि राधा जब तक कॉलेज में पढ़ेगी तब तक उसकी फीस माफ रहेगी। राधा इस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को राधा को 11 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। ट्रस्ट ने घोषणा की है कि राधा को खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
People came to help District Badminton champion Radha Thakur in Agra
हॉकी आगरा ने राधा को साइकिल भेंट की - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने भी मदद को हाथ बढ़ाए
1. फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं मनोरथ फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने फाउंडेशन से 21,000 रुपये का चेक प्रदान किया। सांसद ने आश्वासन दिया कि राधा के भाई की प्राइवेट नौकरी लगवाई जाएगी।
2. जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
3. हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई ने राधा को साइकिल भेंट की।
4. जय झूलेलाल सेवा समिति के अमृत मखीजा, कमल छाबड़िया, मेघराज दियालानी ने तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
People came to help District Badminton champion Radha Thakur in Agra
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने की आर्थिक मदद - फोटो : अमर उजाला
'आभार अमर उजाला... अब दोगुने उत्साह से खेलूंगी'
जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला ने मेरी पीड़ा लोगों तक पहुंचाई तो वे मेरी मदद के लिए आगे आए, मुझे नया संबल मिला है। अब मैं आगरा और देश का नाम रोशन करने के लिए दोगुने उत्साह के साथ खेलूंगी। अमर उजाला का आभार...। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed