फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Web registration done by more than 4700 students for admission in DBRAU agra

विश्वविद्यालय: एक दिन में ही 4700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कराया वेब रजिस्ट्रेशन, अभी और बढ़ेंगे आंकड़े

Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से खोल दी है। वंचित छात्र छात्राएं 19 जनवरी तक वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Web registration done by more than 4700 students for admission in DBRAU agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोल दी गई है। एक दिन में ही 4700 से अधिक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हुए हैं। अभी आंकड़े और बढ़ेंगे।

विज्ञापन

छात्र संगठनों और कॉलेजों की मांग पर ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 19 जनवरी तक छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया है। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कॉलेजों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र छात्राओं को भी स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दे रखा था। परीक्षा फॉर्म भरने का समय नजदीक आ रहा था, इसलिए कॉलेजों के छात्र-छात्राओं दोनों की मुश्किलें बढ़ाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आखिरी मौका
जिन छात्र-छात्राओं ने अपने वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रवेश लिया है, नियमानुसार वही परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित न हों, इसलिए लगातार वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोले जाने की मांग की जा रही थी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि वेब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्र-छात्राओं के पास यह आखिरी मौका है। इसके बाद तारीख भी बढ़ाई जाएगी।

विशेष और पुनर्परीक्षा में शामिल छात्र छात्राएं करा सकते हैं वेब रजिस्ट्रेशन
शैक्षणिक सत्र 2021-22 की विशेष और पुनर परीक्षा दे रहे स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इनकी परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, परिणाम आना बाकी है। चालू सत्र में गत सत्र की अपेक्षा परास्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 30,000 छात्र छात्राओं के प्रवेश कम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed