{"_id":"625f9b9c56702c2f7845e7b0","slug":"weather-updates-possibility-of-rain-or-thunderstorm-or-duststorm-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: आगरा में भीषण गर्मी और लू ने किया लोगों को बेहाल, आज और कल आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: आगरा में भीषण गर्मी और लू ने किया लोगों को बेहाल, आज और कल आंधी के आसार
Wed, 20 Apr 2022 11:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
आगरा में आने वाले दो दिनों में मौसम बदल सकता है। धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। बारिश की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगाए जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ऊपर है। मंगलवार को आगरा फिर एक बार प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश के गर्म शहरों में दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे पर प्रयागराज रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल धूल भरी आंधी के आसार हैं। बुधवार को अधिक तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह से पारा 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ था। मंगलवार की सुबह 9 बजे के बाद से लू शुरू हो गई और दोपहर में तेज गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए। तेज धूप के चलते स्मारकों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। ताजमहल के दहकते पत्थरों के कारण पर्यटक परेशान हो उठे। शाम को चार बजे के बाद पर्यटकों की आवाजाही तेज हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कोई कमी के आसार नहीं है, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को शाम तक धूल भरी आंधी के आसार हैं। दोपहर में तेज धूप बनी रह सकती है। दिन और रात में तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री तक ज्यादा बना रहेगा।
विज्ञापन
शहर - तापमान
आगरा - 44.6 डिग्री
झांसी - 44.4 डिग्री
प्रयागराज - 43.6 डिग्री
अलीगढ़ - 43.6 डिग्री
कानपुर - 42.4 डिग्री