फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update today scorching heat and heat wave alert in agra

Weather Update: सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, तापमान 45 डिग्री के पार, गर्मी का सितम आज भी बरकरार

Thu, 09 Jun 2022 08:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 08:55 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में इजाफा बना रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। 

विज्ञापन
Weather Update today scorching heat and heat wave alert in agra
ताजमहल में गर्मी से पर्यटक बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में गर्मी से राहत मिलती दिख नहीं रही है। बुधवार की सुबह तेज हवा चली तो लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह 10 बजे से ऐसी लू चली कि लगा अंगारों की बारिश हो रही है। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बृहस्पतिवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह सात बजे से ही तेज धूप खिल गई। दिन में लू का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में बेवजह घर से बाहर न निकलें। 

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर बेहद गर्म रही तो रात में भी तपिश बरकरार रही। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात में पारा सामान्य से ज्यादा रहा। जो लोग दोपहर में निकले, उन्हें त्वचा और चेहरा झुलसता महसूस हुआ। घरों की छत पर रखी टंकी का पानी तक गर्म हो गया।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में इजाफा बना रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। लू का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से पानी पीकर और सिर ढककर निकलें

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पारा 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। ऐसे में लोग जरूरी कार्य होने पर घर से पानी पीकर और सिर ढककर निकलें। बच्चों का विशेष ख्याल रखें उनको धूप में कतई न खेलने दें। तेज धूप अधिक परिश्रम वाला कार्य करने से भी बचें। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेव, पुलिस 100/112 और राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं। 

इन बातों का रखें ख्याल

- शाम को हल्का भोजन करें, टमाटर, खीरा, ककड़ी, प्याज सलाद में अधिक खाएं। 
- मौसमी फल खाएं, तरबूज, खरबूज ज्यादा फायदेमंद है। घर पर फलों का जूस निकालकर पीएं।
- छाछ, नारियल पानी, शिकंजी, नीबू पानी, लस्सी पीएं। हर घंटे में पानी जरूरी पीएं।
- तली सामग्री, फास्ट-पैक्ड फूड और खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री खाने से बचें। 
- कसे हुए कपड़े पहनने से बचें, सूती और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- दोपहर में घर की खिड़की-दरवाजे बंद रखें, पर्दा लगा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed