{"_id":"60d9f56e8ebc3eccc45f49c8","slug":"weather-update-today-no-relief-from-scorching-heat-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा का मौसम: ताजनगरी में तापमान 40 डिग्री के पार, इस सप्ताह नहीं हैं राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का मौसम: ताजनगरी में तापमान 40 डिग्री के पार, इस सप्ताह नहीं हैं राहत के आसार
Tue, 29 Jun 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:14 AM IST
सार
सोमवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। भीषण गर्मी से लोग व्याकुल हो गए। दोपहर को आलम ऐसा था मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों।
विज्ञापन
आगरा: महताब बाग में गर्मी से व्याकुल हुई युवती तो चेहरा डाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी और उमस से बेहाल आगरा के लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। यह पूरा सप्ताह बेहद गर्म रहेगा और दिन में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। मानसून के आगरा समेत पड़ोसी जिलों से रूठ जाने के कारण इस सप्ताह बारिश होने के आसार नहीं हैं। गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 9 बजे के बाद से ही उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। पूरे दिन शहर में जाम लगे होने के कारण तो लोग परेशान थे ही, उमस भरी गर्मी ने हालत और खराब कर दी। न केवल दिन, बल्कि रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा 27.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र निदेशक जेपी शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान से गर्म हवा चल रही हैं। राजस्थान से सटे सूबे के शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है। मानसून की ट्रफ लाइन अलीगढ़ को पार कर चुकी है और उत्तर की ओर बढ़ रही है। फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
झांसी सबसे गर्म
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
झांसी - 42.6 - 29.1
मेरठ - 40.6 - 25.6
आगरा - 40.5 - 27.9
बांदा - 38.4 - 28.2
अलीगढ़ - 38.4 - 27.6