फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update today heat wave alert for next three days in agra

मौसम: दिन में दहका आगरा, रात में ठंडी हवा से राहत, अगले तीन दिनों तक लू करेगी परेशान

Thu, 05 May 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 May 2022 12:07 AM IST
सार

मथुरा समेत आसपास के जिलों में बुधवार शाम को आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते आगरा में रात को ठंडी हवा चली। जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
weather update today heat wave alert for next three days in agra
शाम को नरम पड़े मौसम के तेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन में आगरा प्रदेश के गर्म शहरों में दूसरे नंबर पर रहा। आसमान से बरसे अंगारों के कारण दोपहर चार बजे तक ताजनगरी दहकती रही, लेकिन उसके बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। धूल भरी हवा ने मौसम में बदलाव ला दिया। रात आठ बजे तेजी से चली ठंडी हवा ने लोगों को तपिश से राहत दिलाई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में झांसी सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.7 डिग्री रहा। आगरा दूसरे नंबर पर रहा, जबकि बांदा तीसरे नंबर पर। प्रदेश में इन तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 33 से 39 डिग्री के बीच बना रहा। 

विज्ञापन

44 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान 

न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 29.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में उछाल बना रहेगा। लू के थपेड़े कल से और ज्यादा परेशान करेंगे। दिन में पारा फिर से 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच से छह डिग्री तक ऊपर जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर    - तापमान
झांसी   -  43.7 डिग्री
आगरा  -  41.7 डिग्री
बांदा    - 40.8 डिग्री
इटावा    - 39.8 डिग्री
सुल्तानपुर -   39.6 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed