{"_id":"60e7458c8ebc3ee2215b5787","slug":"weather-update-today-agra-temperature-crosses-40-degrees-rain-came-at-9-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते तापमान से बेहाल आगरा के वाशिंदे: प्रदेश में सबसे गर्म शहर ताजनगरी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते तापमान से बेहाल आगरा के वाशिंदे: प्रदेश में सबसे गर्म शहर ताजनगरी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Fri, 09 Jul 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:05 AM IST
सार
गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात में पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। सुबह से ही भारी उमस के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
मौसम की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन आगरा सबसे गर्म शहर रहा। दिन भर आसमान से अंगारे बरसते रहे। भीषण उमस के बीच पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा होने के कारण लोग बेहाल हो गए। पूरे प्रदेश में केवल तीन शहर आगरा, मेरठ और अलीगढ़ ही ऐसे रहे, जहां पारा 40 डिग्री के पार रहा। अन्य जगहों पर तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम में बदलाव आएगा और तीन दिन तक बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। बादल, बारिश से दिन में पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।
विज्ञापन
गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात में पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। सुबह से ही भारी उमस के कारण लोग परेशान रहे। नहाने के बाद भी उमस से लोग पसीने के कारण तरबतर हो गए। यह सिलसिला रात में भी चला। कूलर और पंखों की हवा गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शहर में बादलों की लुकाछिपी और दो से तीन बार बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। शाम को बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे दिन में तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
ये पांच शहर ज्यादा गर्म
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.3 31.5
मेरठ 40.9 28.2
अलीगढ़ 40.8 29.6
झांसी 39.5 30.5
बिजनौर 39 28.2
ये भी पढ़ें: कोरोना का ग्रहण: संक्रमण के चलते निरस्त हुआ विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला, डीएम ने दिए आदेश
आगरा में कोरोना: 455वीं मौत, तीन दिन बाद मिला एक नया पॉजिटिव, अब 56 सक्रिय मरीज आगरा में सिपाही की शिकायत: प्रेमिका से मिलने के विरोध पर पत्नी को पीटा, थानेदार से लगाई गुहार