{"_id":"60e73d258ebc3e7376777ea7","slug":"agra-police-constable-beat-wife-complaint-against-him-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सिपाही की शिकायत: प्रेमिका से मिलने के विरोध पर पत्नी को पीटा, थानेदार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सिपाही की शिकायत: प्रेमिका से मिलने के विरोध पर पत्नी को पीटा, थानेदार से लगाई गुहार
Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
सार
महिला का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में सिपाही से हुई थी। आरोप है कि दो साल से पति के प्रेम संबंध थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाली युवती से हो गए। युवती की भी शादी हो गई है। इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा शहर के एक थाने में तैनात सिपाही पर पत्नी ने एक युवती से प्रेम संबंध का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की है। महिला का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में सिपाही से हुई थी। आरोप है कि दो साल से पति के प्रेम संबंध थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाली युवती से हो गए। युवती की भी शादी हो गई है। इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर पति मारपीट करता है। बुधवार को भी पिटाई की। बेल्ट से भी पीटा। थाना एत्माद्दौला का सिपाही पति का सहयोग करता है। महिला ने पति के साथ ही उस सिपाही के खिलाफ भी शिकायत की। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि प्रार्थना पत्र पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: 455वीं मौत, तीन दिन बाद मिला एक नया पॉजिटिव, अब 56 सक्रिय मरीज
विज्ञापन