{"_id":"61eef11a75b30a46397f5251","slug":"weather-update-temperature-drop-due-to-fog-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम के रंग: सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप, शाम को सर्द हवा, 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के रंग: सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप, शाम को सर्द हवा, 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
Tue, 25 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:04 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
आगरा में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार रात से शुरू हुए घने कोहरे की चादर ताजनगरी पर सोमवार सुबह तक बनी रही। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता एकदम शून्य हो गई। एक्सप्रेसवे, हाईवे और रेलवे ट्रैक पर सफेद पर्दा सा छा गया तो कॉलोनियों में भी सामने के घर तक नजर नहीं आए। पूर्वाह्न 11 बजे जब धूप खिली, तब कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर में धूप खिली रही, शाम होते-होते सर्द हवा परेशान करने लगी।
सोमवार सुबह घने कोहने से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। सुबह कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों लेट चलीं। दिल्ली और ग्वालियर को जाने वाली ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा, वहीं सड़क यातायात रेंगकर चला। हाईवे पर दृश्यता एकदम शून्य बनी रही।
सूबे में 9वां सर्द शहर रहा आगरा
आगरा सोमवार को प्रदेश में 9वां सबसे सर्द शहर रहा, जहां अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगरा से ज्यादा सर्द शहर बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, कानपुर, बरेली और हमीरपुर रहे। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर बिजनौर रहा, जहां दिन में पारा केवल 13.6 डिग्री रहा।

दो दिन कोहरा, फिर कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सुबह दृश्यता शून्य बनी रहेगी, वहीं उसके बाद 27 जनवरी से कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट हो सकती है और न्यूनतम पारा फिर से तीन से चार डिग्री के बीच पहुंचने के आसार हैं।
कोहरा : नांदेड़-श्रीगंगानगर तीन घंटे की देरी से पहुंची कैंट
घने कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन सोमवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस तीन घंटे तो कर्नाटका, प्रयागराज जयपुर समेत 14 से ज्यादा ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। आगरा कैंट स्टेशन पर वेटिंग रूम में बैठने की जगह नहीं बची तो यात्रियों ने प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार किया।
14 ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलीं, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए तो राजधानी 1.11 घंटे, इंदौर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे और केरला भी एक घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। इसी तरह अप की ट्रेनों में शताब्दी, ताज एक्सप्रेस एक एक घंटे तो पंजाब मेल दो घंटे की देरी से आगरा पहुंची। त्रिकुरल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस के अलावा भी 14 से ज्यादा ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से आईं। इस कारण सर्दी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के बसंत कुमार ने बताया कि स्टेशन के वेटिंग रूम में जगह नहीं मिली तो प्लेटफार्म पर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। आगरा मंडल के रेल अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण गाड़ियों को कॉशन आर्डर के साथ गुजारा जा रहा है।