फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather update Monsoon to depart 13 days late from Agra

मौसम: ब्रज से 13 दिन देर से विदा हुआ मानसून, इस बार आगरा-मथुरा में कम हुई बारिश

Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM IST
सार

आगरा में मानसून की दस्तक के लिए 26 जून का दिन तय है, जबकि विदाई 25 सितंबर तक होती है, लेकिन इस बार मानसून की विदाई 13 दिन देर से हुई। 

विज्ञापन
Weather update Monsoon to depart 13 days late from Agra
ताजमहल: ताज के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को ताजनगरी से मानसून विदा हो गया। इस साल मानसून आगरा से 13 दिन की देरी से विदा हुआ है। न केवल आगरा, बल्कि ब्रज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से मानसून की विदाई हो गई। हालांकि इस बार मानसून की बारिश ने आगरा और मथुरा को कम भिगोया। सामान्य से 210 मिमी बारिश आगरा में कम हुई है।

विज्ञापन


आगरा में मानसून की दस्तक के लिए 26 जून का दिन तय है, जबकि विदाई 25 सितंबर तक होती है, लेकिन इस बार मानसून ने आगरा को तय समय से चार दिन पहले 22 जून को भिगोया और विदाई 13 दिन के बाद आठ अक्तूबर को हुई है। इससे पहले साल 2013 में 18 अक्तूबर को आगरा से मानसून की विदाई हो पाई थी। 
विज्ञापन


बीते साल सितंबर में हुई थी वापसी 
बीते साल मानसून की वापसी सितंबर में हो गई थी, लेकिन आगरा में मानसून की बारिश अगस्त में ही बंद हो गई थी। सितंबर एकदम सूखा रहा था, जिस वजह से नवंबर तक तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा था। इस साल मानसून के दौरान आगरा में 430 मिमी बारिश रिकॉर्र्ड की गई है, जबकि मानसून के दौरान 650 मिमी बारिश यहां होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा बारिश अगस्त में 250 मिमी और जुलाई में 220 मिमी का औसत है। मौसम विज्ञानी एके मिश्रा ने बताया कि पांच अक्तूबर के बाद मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे थे। अब तेजी से यह उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा। रविवार तक पूरे प्रदेश से मानसून चला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed