फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update agra temperature cross 45 degrees

कोरोना संकट के बीच गर्मी का प्रचंड रूप, आगरा में पारा 45 डिग्री के पार, सेहत का रखें ख्याल

Sat, 23 May 2020 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:00 AM IST
सार

  • प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
  • पहले नंबर का झांसी, यहां 46.1 डिग्री रहा तापमान

विज्ञापन
weather update agra temperature cross 45 degrees
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट के बीच गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आगरा में इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार (22 मई) दर्ज किया गया। पारा 45 डिग्री को पार कर गया। प्रदेश में झांसी के बाद आगरा दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 
विज्ञापन


झांसी में दिन का तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े झुलसाते रहेंगे और आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों को फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन



शुक्रवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। गर्मी ऐसी कि मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। लू के थपेड़ों के साथ सुबह हुई तो रात में भी गर्म हवाओें ने परेशान किया। हालांकि लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, उनका हाल बेहाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तापमान 45 डिग्री के पार ही बना रहा। सुबह 10 बजे के बाद तो टंकियों में पानी खौलने लगा। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह दो डिग्री कम है। 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन में तापमान 46 डिग्री के आसपास भी पहुंचने के आसार है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

गर्मी में इन बातों का रखें ख्याल

- पांच से आठ लीटर दिन में पानी पीयें
- घरों से बाहर नहीं निकलें 
- नीबू की शिंकजी, छाछ-दही खाएं
- सलाद, हरी सब्जी, मौसम फल लें
- ताजा भोजन खाएं, नीबू-नमक की शिकंजी लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed