{"_id":"69facdd41cc55f5fad0a87df","slug":"weather-swings-trigger-rise-in-viral-fever-and-allergy-cases-in-agra-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड: बदलता मौसम दे रहा बीमारियां, चिकित्सकों ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड: बदलता मौसम दे रहा बीमारियां, चिकित्सकों ने दी ये सलाह
Wed, 06 May 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 06 May 2026 10:42 AM IST
सार
आगरा में मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार, गले के संक्रमण और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। अमर उजाला
विस्तार
शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो दिनों से जहां हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, वहीं दोपहर में तेज धूप और गर्मी है। बीते दिनों हुई हल्की बारिश ने तापमान को कुछ कम जरूर किया, लेकिन इस उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉक्टरों के अनुसार इस समय सबसे ज्यादा परेशानी सर्द-गर्म के असर से हो रही है। लोगों में गले और शरीर में दर्द, बुखार, एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर सुबह-शाम ठंडक और दिन में गर्मी के कारण शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, गले के संक्रमण और एलर्जी की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। सलाह दी कि अचानक ठंडे-गर्म वातावरण में जाने से बचें, हल्का और संतुलित भोजन लें, पर्याप्त पानी पीएं और जरूरत पड़ने पर ही दवाइयों का सेवन करें।
छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि यदि बुखार, लगातार खांसी, शरीर में तेज दर्द या एलर्जी के लक्षण ज्यादा बढ़ें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।