{"_id":"614f2249a32470171d1a42f8","slug":"weather-news-two-died-in-separate-accidents-during-rain-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में 'आफत' की बारिश: अलग-अलग हादसों में किशोरी समेत दो की मौत, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में 'आफत' की बारिश: अलग-अलग हादसों में किशोरी समेत दो की मौत, फसलों को नुकसान
Sat, 25 Sep 2021 06:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:57 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार को देर रात बेवर और भोगांव क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते अलग-अलग गांवों में दो ग्रामीणों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मैनपुरी में रातभर में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में शुक्रवार रात को बारिश के दौरान हुए हादसों से अलग-अलग गांवों में किशोरी और युवक की मौत हो गई। पहली घटना कच्चा मकान गिरने से हुई। इसके मलबे में दबकर किशोरी की मौत हो गई। दूसरी घटना में आकाशीय बिजली ने युवक की जान ले ली। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
पहली घटना बेवर क्षेत्र के गांव चंदनपुर की है। गांव निवासी बृजराज सिंह की 15 वर्षीय पुत्री प्रेमलता कच्चे मकान में सो रही थी। बारिश के चलते सुबह चार बजे के करीब कच्चा मकान तेज आवाज के साथ गिर गया। आवाज सुनकर बाहर छप्पर में सो रहे परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से एक घंटे में किशोरी को बाहर निकाला और बेवर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डेंगू-बुखार का कहर: कासगंज में ढाई साल के मासूम सहित तीन की मौत, एटा में युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
दूसरी घटना बेवर क्षेत्र के ही गांव नगला मुरार की है। गांव निवासी 20 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रावेंद्र सिंह झोपड़ी में सो रहा था। बारिश के दौरान शनिवार को सुबह करीब सवा पांच बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी। इससे विनोद की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में क्षेत्रीय लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने एसडीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी है।
बारिश फसल को भी पहुंचा रही नुकसान
सितंबर की बारिश केवल लोगों के लिए ही नहीं फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। खेतों में तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसल को बारिश से नुकसान हो रहा है। वहीं गेंदा की खेती को भी बारिश से नुकसान हो रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अगर बारिश जारी रहती है तो धान की फसल में किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सितंबर की बारिश केवल लोगों के लिए ही नहीं फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। खेतों में तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसल को बारिश से नुकसान हो रहा है। वहीं गेंदा की खेती को भी बारिश से नुकसान हो रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अगर बारिश जारी रहती है तो धान की फसल में किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।