{"_id":"60a2ab508ebc3e4fac54633a","slug":"weather-news-taukte-storm-taukte-sea-storm-sea-storm-taukte-tufaan-kasganj-kasganj-news-agr492273724","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEATHER UPDATE KASGANJ: दिनभर छाए रहे बादल, जिलेभर में हो रहीं चक्रवाती तूफान ताउते की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WEATHER UPDATE KASGANJ: दिनभर छाए रहे बादल, जिलेभर में हो रहीं चक्रवाती तूफान ताउते की चर्चाएं
विज्ञापन
कासगंज। देश के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर उत्तरी राज्यों में भी है। खबरों के बीच जिले का मौसम भी बदला हुआ है। मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने अंदेशा जताया है कि आने वाले दिनों में जिले में बारिश हो सकती है।
चक्रवाती तूफान ताउते मुंबई, गोवा में तबाही मचाने के बाद अब गुजरात की तरफ बढ़ गया है। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। जिसके चलते जिले में भी मौसम का मिजाज बदल गया। जिले का न्यूनतम तापमान जहां 25 डिग्री तक रहा वहीं अधिकतम तामपान 37 डिग्री तक रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ गई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनो में बारिश की संभावना भी जताई है।
आसमान में बादल देखकर किसानों के चेहरे पर भी चमक आ गई। इस समय खेतों में मक्का, मूूंग के अलावा सब्जियों की फसल है। बारिश होने से इन फसलों के लिए किसानों को पानी लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
ताउते को लेकर रही चर्चा
कासगंज। मौसम के बदले मिजाज को देेखते हुए लोगों के बीच तौकते तूफान को लेकर चर्चा रही। लोग चर्चा कर रहे थे कि देश में आ रहे चक्रवाती तूफान की वजह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। इसी तूफान के चलते आसामान में बादल छाए हुए हैं।
खेतों में जायद की फसल का सीजन है। यह फसल सिंचाई वाले क्षेत्रों में उगाई जाती है। यदि बारिश हो जाती है तो फसल को पानी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं कुछ दिनों बाद खरीफ की फसल का सीजन आ जाएगा। ऐसे में बारिश से खेतों को तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। -सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।