फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather News no respite from cold wind in Agra at present it may rain

Weather News: आगरा में फिलहाल सर्द हवा से राहत नहीं... हो सकती है बारिश

Mon, 15 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में गलन और बर्फीली हवा के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा। फिलहाल सर्द हवा से भी राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की भी संभावना है। 
 

विज्ञापन
Weather News no respite from cold wind in Agra at present it may rain
आगरा में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहड़ी के बाद ठंड कम होना माना जाता है, इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गलन और कोहरा भी झेलना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। दोपहर के समय धूप खिलने से जरूर राहत मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ बारिश भिगो सकती है।
विज्ञापन


रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से हाईवे पर दृश्यता शून्य रही। देर रात से कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए सड़कों पर चलते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए और धूप निकली। इस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन सर्द हवा की वजह से धूप में अधिक राहत नजर नहीं आई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बारिश ठंड में भिगो सकती है। हालांकि तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। इसके बाद भी गलन और बर्फीली हवा का सितम लोगों को सताता रहेगा। रविवार को रात के समय न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से गलन का प्रकोप अधिक नजर आ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों का भी इंतजार हो रहा लंबा
कोहरे की वजह से सुबह और रात के समय बसों का इंतजार लंबा हो रहा है। लंबे रूट की बसें अधिकतर रात्रि के समय संचालित की जाती है। कोहरा अधिक होने की वजह से देहरादून की बस लगातार रद्द हो रही है, तो लखनऊ की तरफ से आने वाली बसें एक से दो घंटे लेट हो रही है। इस वजह से आईएसबीटी पर यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को सुबह के समय कोहरा होने के कारण कई बसें देरी से रवाना की गईं।


सुबह नहीं दिखा ताजमहल
रविवार को ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक होती है। सुबह के समय कई पर्यटक ताजमहल पहुंच गए लेकिन उनको कोहरे की वजह से मुख्य स्मारक नजर नहीं आई। कोहरे में मुख्य स्मारक गायब हो गई। कई पर्यटक मेहताब पार्क की तरफ से भी ताजमहल देखते हैं लेकिन कोहरा होने से पर्यटकों के कैमरे में ताजमहल कैद नहीं हो रहा। इससे पर्यटक मायूस भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed