फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather is pleasant due to rain, paddy transplanting started

बारिश से मौसम सुहाना, धान की रोपाई शुरू

Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to rain, paddy transplanting started
े19एमएनपी-08-शहर में बारिश के बीच गुजरते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रविवार की रात बारिश होने और सोमवार को दिन में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से प्रभावित हो रहे जनजीवन ने बारिश से राहत की सांस ली। पानी में भीगते हुए लोगों ने मौसम का आनंद लिया। वहीं, किसानों के चेहरे भी बारिश के बाद खिले उठे हैं। खेतों में धान की रोपाई का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोगों की उम्मीद रविवार रात को पूरी हो गई। मौसम बदला और रात में झूम के बारिश हुई। पूरी रात कई बार तेज तो कई बार धीमी बारिश होती रही। इससे मौसम ठंडा हो गया। सोमवार को सुबह हुई तो आसमान में बादल छाए रहे, और हल्की फुहार गिरती रही। वहीं दिन में तेज बारिश होने से फिर एक बार मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन

पूरे दिन बूूंदाबांदी और बारिश से लोग खुश नजर आए। अधिकतम तामपान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। ठंडे मौसम के साथ ही लोग बारिश का भी आनंद लेते रहे। सड़कों पर बाइकसवार बारिश में भीगते रहे। वहीं दूसरी ओर मौसम ठंडा होने से बाजारों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बारिश रुकने के बाद लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचे। हालांकि बारिश के चलते हुई गंदगी से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम की राहत अब भी बरकरार रहेगी।

बारिश ने खिलाए किसानों के चेहरे
बारिश के साथ ही किसानों का इंतजार भी खत्म हो गया है। जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है, लेकिन बारिश न होने से धान की रोपाई का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। रविवार रात को झमाझम बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में किसान धान की रोपाई करते नजर आए तो वहीं अन्य किसान खेत तैयार कर रहे हैं। बारिश होती है तो 15 दिन में धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed