फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today in Agra News: agra temperature on 37 degree

Weather Today: सूबे में फिर सबसे गर्म रहा आगरा, पारा @ 37 डिग्री, अगले दो दिनों में राहत के आसार

Wed, 23 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • मानसून में इस बार बारिश कम हुई ही, सितंबर की गर्मी से भी आगरावासी व्याकुल हैं। 

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: agra temperature on 37 degree
तेज धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आगरा फिर से सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लगातार दूसरा दिन है जब आगरा सबसे गर्म शहर रहा है। आगरा पूरे सितंबर के महीने प्रदेश के सबसे गर्म तीन शहरों की सूची में जगह बनाए हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान से चल रही हवाएं इस गर्मी का मुख्य कारण है। हालांकि अगले दो दिनों के अंदर आगरा समेत पड़ोसी जिलों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह कई जगह बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश भी हुई, लेकिन दिन में तेज धूप निकली, जिससे बारिश से राहत नहीं मिल पाई।   
विज्ञापन



मानसून के कमजोर पड़ने से बढ़ी गर्मी 

अगस्त के तीसरे सप्ताह से मानसून के कमजोर पड़ जाने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कई जिलों में बेहद कम बारिश हुई, जिसका असर मौसम पर पड़ा। मौसम के जानकारों का कहना है कि नमी ना मिलने के कारण पश्चिमी राजस्थान से जो गर्म हवाएं चलीं, उन्होंने मौसम को और शुष्क कर दिया। वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चले मानसूनी बादल भी प्रेशर एरिया ना बनने के कारण कमजोर रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रदेश के पांच गर्म शहर 

शहर    -  तापमान 
आगरा  -  37 डिग्री 
बरेली    -  36.1 डिग्री 
हरदोई   -  36 डिग्री 
मेरठ    -   35.4 डिग्री  
अलीगढ़  -   35.2 डिग्री  
शाहजहांपुर -   35 डिग्री   

राजस्थान की गर्म हवाओं ने बढ़ाई गर्मी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक उमेश मिश्रा ने कहा कि सितंबर में पश्चिमी राजस्थान से गर्म हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर चलीं, जिससे पश्चिमी यूपी के जिले गर्म रहे। यहां 4 से 5 डिग्री ज्यादा तापमान रहा। लेकिन अब मध्यप्रदेश से कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, जिससे 24 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 

यह सप्ताह बारिश के लिए अच्छा

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि इस मानसून अनुमान से कम बारिश हुई है। बारिश कम होने की मुख्य वजह जलवायु का अचानक परिवर्तन होना है। मगर, अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। बंगाल की खाड़ी से जल्द ही मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। यह सप्ताह बारिश के लिए अच्छा रहेगा।

पहली बार सितंबर में एसी चला रहे हैं 

महर्षिपुरम की रश्मि यादव ने कहा कि अगस्त में ही एसी बंद कर देते थे। कूलर भी स्टोर में रख देते थे। यह पहली बार है जब सितंबर जाने को है और हम एसी चला रहे हैं। 

कूलर रखकर फिर से निकाला

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-2 निवासी राजीव कुमार ने कहा कि अगस्त में लगातार बारिश होने पर पारा गिरा तो कूलर को स्टोर में रख दिया था। हर बार अगस्त तक ही कूलर चलाते हैं। इस बार सितंबर में फिर से निकालना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed