{"_id":"5ffc836b8ebc3e31c4711fc1","slug":"weather-forecast-today-update-agra-temperature-three-degrees-below-normal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: आगरा में शीतलहर से लुढ़का पारा, अब तीन दिनों तक कोहरे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: आगरा में शीतलहर से लुढ़का पारा, अब तीन दिनों तक कोहरे के आसार
Tue, 12 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर चलने से ठिठुरे शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानों में चल रही उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा ने सोमवार को ताजनगरी के लोगों को परेशान कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 7.6 पर आ गया। हालांकि पिछले साल 11 जनवरी को यह और कम 5.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं। कोहरा भी छाएगा।
विज्ञापन
आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी पारा सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। नए साल के पहले दस दिनों में दिन में तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक ज्यादा पहुंच गया था, लेकिन अब दो दिन से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दोपहर में धूप खिली। शीतलहर चलती रही। 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलीं, जो धूप सेंकने निकले लोगों को चुभती महसूस हुईं।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दोपहर में धूप खिली रहेगी और आसमान साफ और शुष्क रहेगा। शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक कम रह सकता है।
सोमवार को ऐसा रहा मौसम
अधिकतम 19.2
न्यूनतम 7.6
सूर्योदय 7:09
सूर्यास्त 5:43
पूर्वानुमान- शीतलहर चलेगी, पारा लुढ़केगा
11 लोगों को फुटपाथ से शेल्टर होम भेजा
नगर निगम ने सोमवार रात को फुटपाथ पर सो रहे 11 लोगों को शेल्टर होम भिजवाया। सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा चौराहे तक एमजी रोड पर अभियान चलाया। 11 पुरुषों को लोहामंडी रैन बसेरा में पहुंचाया गया। अभियान में जेडएसओ जितेंद्र सिंह और प्रवर्तन दल का सहयोग रहा।
सोमवार को ऐसा रहा मौसम
अधिकतम 19.2
न्यूनतम 7.6
सूर्योदय 7:09
सूर्यास्त 5:43
पूर्वानुमान- शीतलहर चलेगी, पारा लुढ़केगा
11 लोगों को फुटपाथ से शेल्टर होम भेजा
नगर निगम ने सोमवार रात को फुटपाथ पर सो रहे 11 लोगों को शेल्टर होम भिजवाया। सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा चौराहे तक एमजी रोड पर अभियान चलाया। 11 पुरुषों को लोहामंडी रैन बसेरा में पहुंचाया गया। अभियान में जेडएसओ जितेंद्र सिंह और प्रवर्तन दल का सहयोग रहा।