Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather: Entire UP is in grip of heat wave mercury reached 43 in agra

Weather Alert: रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार गर्मी, 43 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; ये हैं पांच सबसे गर्म शहर

Fri, 25 Apr 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 08:33 AM IST
सार

UP Weather Today: यूपी में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा।
 

विज्ञापन
Weather: Entire UP is in grip of heat wave mercury reached 43 in agra
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Heat Wave In UP: अप्रैल के महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। पिछले सप्ताह से तापमान ने जो रफ्तार पकड़ना शुरू की है वो तीसरे सप्ताह में भी जारी है। बृहस्पतिवार अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। इसी के साथ आगरा ब्रज में पहले और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कानपुर एयरफोर्स स्टेशन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र शनिवार तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अप्रैल की शुरूआत में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी थी। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। दो दिन बाद 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री अधिक था। दोपहर ढाई बजे तापमान 43 डिग्री के पार कर चुका था। गर्मी और धूप का यह आलम था कि शाम 5 बजे भी धूप के कारण त्वचा जलती हुई महसूस हुई। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को रेड लाइट पर खड़ा होना मुश्किल महसूस हो रहा था। गर्म हवा के थपेड़ों ने भी परेशान किया। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें -  UP: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन

टॉप पांच गर्म शहर
कानपुर एयरफोर्स- 44
प्रयागराज- 43.6
आगरा- 43.4
झांसी- 43.3
बांदा और हमीरपुर- 43.2

 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43.4
न्यूनतम तापमाुन- 23.4
एक्यूआई-118

ये भी पढ़ें -  Pahalgam Attack: हमले के बाद एक्शन में सरकार, पाकिस्तानी दंपती को आगरा से निकाला; सात हिंदू भी जाएंगे वापस
 

नगर निगम नहीं लगा पाया ग्रीन नेट
पिछले वर्ष नगर निगम ने गर्मी को देखते हुए चाैराहों पर ग्रीन नेट लगाने की व्यवस्था की थी, जिससे रेड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों को धूप से राहत मिल सके। मगर, इस बार ग्रीन नेट अब तक नहीं लग सके हैं। इस कारण वाहन चालकों को धूप से परेशान होना पड़ता है। एमजी रोड के सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस और साईं का तकिया पर रेड लाइट के दाैरान वाहनों को काफी देर तक रुकना पड़ता है। इस तरफ नगर निगम अधिकारियों का भी ध्यान नहीं है।

गर्मी में जाम से बेहाल लोग
 भीषण गर्मी में शहर में जाम की समस्या विकराल हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर को एक बजे से दो बजे तक जाम के हालात बने रहे। एमजी रोड पर भगवान टाकीज से हरीपर्वत तक भीषण जाम लगा रहा। कलक्टरेट तिराहा, साईं का तकिया, प्रताप पुरा तक जाम लगा रहा। मदिया कटरा तिराहे पर भी एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। वहीं शाम करीब 8 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा तक जाम लगा रहा। एमजी रोड पर मेट्रो के कार्य के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

 

एक ई बस फंसने पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी में दोपहर को रोजाना जाम में खड़े होकर बेहाल हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वन वे ट्रॉफिक से जाम की समस्या का हल निकाला जा सकता है। लेकिन इसके लिए मास्टर प्लान बनाने होंगे। प्रशासन जाम की समस्या का समाधान निकालने पर जुटा है। ई-रिक्शा व ऑटो पर लगाम लगाने की तैयारी है। सिटी बसों के लिए स्टैंड बनाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed