फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather changes after rain, clouds remain overcast

Agra News: बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, छाए रहे बादल

Thu, 29 Jan 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Weather changes after rain, clouds remain overcast
बुधवार दे रात कोहरे के बीच निकलते वाहन
आगरा। शहर के मौसम में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। मंगलवार दिन भर और देर रात कर रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। देहात में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। बुधवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। रात में कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहने से रात में सर्दी का अहसास कम ही हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार रात से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश और पूरे दिन चली तेज हवाओं का असर बुधवार को भी नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे बावजूद चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में कुल 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। देहात के फतेहाबाद सहित अन्य इलाकों में कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि से खेतों में सरसों और गेहूं की फसल बिछ गई। वहीं खेतों में पानी भरने से आलू में सड़न आने की आशंका से किसान परेशान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम जबकि 31 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 1 और 2 फरवरी को शहर में बारिश की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed