{"_id":"5e5fda5f8ebc3ef40f50bec6","slug":"weather-change-raining-mainpuri-news-agr4324958185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम ने बुधवार को फिर से करवट ली। दोपहर बाद बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, इसके बाद बारिश थम गई। हालांकि मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने की चेतावनी जारी की है, इससे किसान परेशान हैं।
29 फरवरी की रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इससे गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ था। अभी किसान संभले भी नहीं थे कि फिर मौसम विभाग ने तीन से सात मार्च के बीच तेज पूर्वी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। बुधवार को दोपहर तक तो मौसम ठीक था, लेकिन अचानक हवाओं ने अपना रुख बदला तो काले बादल छा गए। दो बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जिले में बूंदाबांदी हुई।
इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। भले ही आधे घंटे बाद बारिश रुक कई, लेकिन अभी खतरा बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका बनी हुई है। अगर बारिश हुई तो नुकसान के बाद बची गेहूं की फसल भी बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन
बारिश को तो रोका जाना संभव नहीं है, लेकिन नुकसान को कम करने के लिए किसान कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को अभी गेहूं की सिंचाई नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही अगर फसल की सिंचाई की जा चुकी है तो खेत में पानी न भरा रहने दें।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
अभी सात मार्च तक मौसम खराब रहने की आशंका है। पूर्वी हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। अभी हल्की फुल्की बारिश हुई है, इससे फसल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र।