{"_id":"5c5bc394bdec220f12209344","slug":"weather-change-due-to-rain-and-cold-wave-in-agra-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े मौसम ने बढ़ाईं मुश्किलें, बारिश के साथ गिरे ओले, शीतलहर से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े मौसम ने बढ़ाईं मुश्किलें, बारिश के साथ गिरे ओले, शीतलहर से कांपे लोग
Thu, 07 Feb 2019 11:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
रातभर रुक रुककर हुई बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में बिगड़े मौसम ने एक बार फिर लोगों को कंपा दिया है। बुधवार रातभर गरज चमक के साथ रुक रुककर बारिश होती रही। कई इलाकों में ओले भी गिरे। गुरुवार सुबह भी हल्की बूंदाबादी से भींग गई, वहीं तेज बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं।
बुधवार को पूरे दिन बादल छाए और शाम को फिर से बूंदाबांदी के बाद रात में बारिश हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह और रात तक कुल सात मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चे तैयार हुए तो सड़कें और गलियां गीली मिलीं। सुबह बादल छाए रहे। अलसुबह ही बारिश के कारण तापमान में गिरावट रही। बादलों की सूरज के साथ लुकाछिपी चलती रही।
विज्ञापन
आगरा के साथ मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी भी कमोवेश ऐसी ही मौसम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार तक बारिश के आसार बने रहेंगे। तापमान में गिरावट रहेगी और दिन में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है।

देहात में पड़े ओले, बिजली गिरी
आगरा के बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद आदि सभी स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान देहात क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मैनपुरी जिले में बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए, वहीं आगरा के बिचौला गांव के एक मकान पर भी बिजली गिरी। इससे घर के एक दीवार दरक गई।
तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओले गिरने से सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बदलते मौसम की वजह से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी से प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी तहसीलों में रहें।
जिससे सुरक्षा व्यवस्था और संभावित वर्षा से जनहानि, पशु हानि व फसल हानि आदि के बचाव के उपाय हो सकें। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को अपने क्षेत्रों में रहने को कहा गया है। जिससे वहां किसी प्रकार का हादसा होने पर उसकी सूचना मुख्यालय पर दे सकें।