फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Can Change on Diwali 2019 Forecast of Five Days

दिवाली से पहले बदल रहा मौसम, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिन का हाल

Thu, 24 Oct 2019 09:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Weather Can Change on Diwali 2019 Forecast of Five Days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
दिवाली पर सुबह गुलाबी सर्दी की दस्तक के चलते कंबल ओढ़ने की जरूरत पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिवाली तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी और आ सकती है। 15 से 16 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान इस सप्ताह बना रहेगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। दिन में भी पारा दो डिग्री नीचे 32.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। महज चार दिन में ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे आ गया। सुबह सर्द हवा के चलते 8 बजे तक फुरफुरी दौड़ती रही, वहीं रात में भी आठ बजे के बाद सर्दी का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन


लुढ़क रहा पारा, बढ़ रहा प्रदूषण
करवाचौथ के बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 21 और 22 डिग्री के बीच चल रहा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर बना हुआ है। जैसे ही न्यूनतम तापमान में कमी आनी शुरू हुई है, वैसे ही प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई। दिवाली के नजदीक प्रदूषण स्तर में पटाखों और कचरा जलाने से बढ़ोतरी होगी और स्मॉग की चादर से अस्थमा और फेंफड़ों के मरीजों को सांस लेने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 धीरे-धीरे गिरेगा तापमान
‘आगरा-मथुरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिवाली तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में बेहद धीमे-धीमे गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश से सटे कुछ हिस्सों में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है’ - जेपी गुप्ता, निदेशक, मौसम विभाग, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed