{"_id":"6564d861ca81b189b30b7432","slug":"weather-breathing-diarrhea-and-fever-are-troubling-you-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7860-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मौसम की मार, सांस, डायरिया और बुखार कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मौसम की मार, सांस, डायरिया और बुखार कर रहा परेशान
Mon, 27 Nov 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में ठंड और प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सांस में दिक्कत, डायरिया व बुखार, कान की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। दो घंटे में जिला अस्पताल पर 478 मरीज पहुुंचे। जिससे अस्पताल पर भीड़ बढ़ गई। लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
अवकाश की वजह से अस्पताल पर 11 बजे तक पर्चे बनाए गए। मौसम की मार की वजह से परेशान होकर मरीज सुबह से ही अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। मरीजों की भीड़ के चलते काउंटर पर लंबी कतार लग गई। मरीजों को पर्चा बनवाने में दिक्कतें आई। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में 45 ने बुखार की शिकायत बताई। इनके रक्त की जांच कराई गई। 14 मरीजों ने डायरिया, 27 मरीजों ने सांस, 10 मरीजों ने आखों में जलन, 5 मरीजों ने सर्दी के असर से कान में दिक्कत होने की समस्या बताई। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज भी अस्पताल आए। 11 बजे पर्चा काउंटर बंद हो जाने से काफी संख्या में मरीज बिना इलाज के ही वापस हो गए।