फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Agra News: temperature record break in February

आगरा: 123 साल में पहली बार फरवरी में पारा 34.8 तक पहुंचा, पूरे महीने सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

Tue, 02 Mar 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weather Agra News: temperature record break in February
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में फरवरी में दिन का तापमान 123 साल बाद 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इससे पहले 1897 में एक डिग्री ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि इस बार फरवरी की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई थी लेकिन आखिर आते-आते मौसम का मिजाज तेजी से गर्म हो गया। तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन


फरवरी में मौसम ने करवटें भी बदलीं। तीन बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, लेकिन बहुत कमजोर होने की वजह से बादल आए और चले गए। इस बीच राजस्थान से चली गर्म हवा पश्चिमी विक्षोभ पर भारी पड़ी। इनसे ही फरवरी का महीना मई जैसा गर्म हो गया। आखिरी सप्ताह में तो पारा 30 के नीचे आया ही नहीं। पिछले पांच सालों में हमेशा 30 के नीचे रहा था। 
विज्ञापन


राजस्थान की गर्म हवा ने बढ़ाया पारा
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के कारण तापमान में इजाफा रहा, पर मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में कमी आएगी और बारिश के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से लुढ़केगा पारा

पूरी फरवरी गर्मी से परेशान हुए लोगों के लिए मार्च का पहला सप्ताह राहत लेकर आने वाला है। सोमवार को दिन में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस बेशक ज्यादा रहा, लेकिन मंगलवार की सुबह तापमान कम हो सकता है। दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट इन दो दिनों में दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की दस्तक के कारण बुधवार शाम से बादल छाने शुरू हो जाएंगे और 4 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। फरवरी में पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिसमें कमी आई। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तेज धूप रही, जबकि सुबह हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास हुआ। 

मौसम विज्ञानी एके मिश्रा के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। ग्वालियर के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो आगे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी 3 मार्च को दस्तक दे देगा, इससे बुधवार शाम को बादल डेरा जमा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed