फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wave of mourning in ABVP workers after arun jaitley passed away

स्मृति शेष: 1972 में अरुण जेटली को चुनाव लड़ाने दिल्ली गए थे आगरा के एबीवीपी पदाधिकारी

Sun, 25 Aug 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
wave of mourning in ABVP workers after arun jaitley passed away
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1972 में अरुण जेटली दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद का चुनाव जीते थे। उन्हें छात्र संघ चुनाव लड़ाने के लिए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल अपनी टीम के साथ दिल्ली गए थे। उस समय टीएन अग्रवाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री पद पर थे।
विज्ञापन

 
शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे जब ताजनगरी के लोगों को जानकारी हुई कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है तो सभी शोक में डूब गए। जेटली के साथ बिताए पलों को लेकर शहर के कुछ लोग चर्चा कर उन्हें याद करने लगे। 
विज्ञापन


शहर के व्यापारी टीएन अग्रवाल, प्रफुल भार्गव, राध्येश्याम उपाध्याय, सुनील विकल, चंद्रप्रकाश बंसल, रामवीर शर्मा आदि ने बताया कि वर्ष 2000 में जब भाजपा की प्रदेश सरकार ने कपड़े पर प्रवेश शुल्क लगा दिया था। उस दौरान हम अरुण जेटली के पास पहुंचे और उनसे प्रदेश सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में केस करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्हें जरूरत के हिसाब से फीस देने की बात कही। उस दौरान जेटली ने कहा कि मैं वकील होने के साथ साथ पार्टी का कार्यकर्ता भी हूं। उन्होंने केस लड़ने से मना करने के साथ साथ प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी से हम लोगों की मुलाकात कराई और यूपी से प्रवेश शुल्क को खत्म कराया।

भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया 


भारतीय जनता पार्टी कानून एवं विधिक विषय विभाग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान महानगर संयोजक एसपी भारद्वाज, केशव वशिष्ठ, अनिल तिवारी, नरेंद्र शर्मा, आशुतोष श्रोत्रिय, नितिन शर्मा, प्रभांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जेटली के निधन से देश की राजनीति और भाजपा में जो स्थान खाली हुआ है। उसकी भरपाई संभव नहीं है। बृजक्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज, सुनील करमचंदानी, मनोज वर्मा, ग्रीस भारद्वाज आदि लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed