{"_id":"69f57173012591b63a009d9d","slug":"watermelon-dispute-turns-deadly-13-year-old-brutally-murdered-in-agra-tension-escalates-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गला रेता, पत्थर से कुचला सिर: तरबूज तोड़ने पर 13 वर्षीय मासूम को दी खौफनाक मौत, लाश की हालत देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला रेता, पत्थर से कुचला सिर: तरबूज तोड़ने पर 13 वर्षीय मासूम को दी खौफनाक मौत, लाश की हालत देख कांप गए लोग
Sat, 02 May 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 02 May 2026 09:07 AM IST
सार
आगरा के थाना बसई जगनेर में 13 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका गला रेता गया। इसके बाद भाऱी वस्तू से प्रहार कर सिर कुचल दिया गया। बताया गया है कि तरबूज तोड़ने के विवाद में मासूम को बेरहमी से मार दिया गया।
विज्ञापन
किशोर की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बसई थानाक्षेत्र के रंधीरपुरा में शुक्रवार को मामूली बात पर 13 वर्षीय अमृत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया गया कि किशोर ने खेत से तरबूज तोड़ लिया था। विवाद में पहले उसका गला रेत देने फिर सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की आशंका जताई गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव है और अतिरिक्त पुलिस बुला ली गई है।
विज्ञापन
रंधीरपुरा निवासी नरेश कुशवाह का 13 साल का बेटा अमृत दोपहर को खेत पर गया था। शाम करीबन 5 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। अमृत की बहन जब उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंची तो वहां पर शव पड़ा देखकर चीखने लगी। अमृत खून से लथपथ पड़ा था, पास ही एक थैली में तरबूज और एक चाकू भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। वहीं सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया। मगर आक्रोशित परिजन ने शव को उठाने देने से मना कर दिया। पुलिस की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। पिता नरेश का आरोप है कि खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने ही तरबूज तोड़ने के मामूली विवाद में उनके बेटे की हत्या कर दी है।
रात साढ़े आठ बजे तक परिजन और ग्रामीण खेत पर ही डटे रहे। मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने भारी पुलिस बल को बुला लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बात की। समझाने का प्रयास किया। आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार भी मौके पर पहुंचे।
चल रही पूछताछ
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया तरबूज तोड़ने के विवाद में हत्या की बात कही गई है। हालांकि अभी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया जाएगा।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया तरबूज तोड़ने के विवाद में हत्या की बात कही गई है। हालांकि अभी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया जाएगा।