{"_id":"6828bf7a495d2bb6a102f0ff","slug":"waterlogging-on-highway-due-to-minor-rain-passers-facing-problems-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मामूली बारिश से हाईवे पर जलभराव...राहगीरों को हो रही परेशानी, नगर आयुक्त ने NHAI को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मामूली बारिश से हाईवे पर जलभराव...राहगीरों को हो रही परेशानी, नगर आयुक्त ने NHAI को लिखा पत्र
Sun, 18 May 2025 12:16 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 18 May 2025 12:16 AM IST
सार
नगर आयुक्त ने एनएचएआई निदेशक को पत्र लिखा है। सड़क किनारे के नाले-नालियां साफ कराए जाने की मांग की है। जिससे हाईवे पर जलभराव न हो। लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
हाईवे किनारे जलभराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे के किनारे नाले व नालियों के साफ न होने से जलभराव हो रहा है। जो राहगीरों के लिए समस्या बन गया है। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है।
शहर में दो दिन की मामूली बारिश में आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा, सुल्तानगंज की पुलिया से लेकर छलेसर तक कई जगह जलभराव हो गया है। वहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने हाईवे का निरीक्षण किया था। तब भी हाईवे किनारे की नाली और नालों में गंदगी भरी पड़ी थी।
नगर आयुक्त का कहना है कि सफाई का कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे मानसून आने पर भविष्य में समस्या और बड़ा रूप ले लेगी। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में सड़क किनारे के नाले-नालियों की सफाई कराने के लिए कहा है।