फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging in village Azizpur, villagers passing through dirty water

Agra News: गांव अजीजपुर में जलभराव, गंदे पानी से होकर गुजर रहे ग्रामीण

Wed, 21 Aug 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in village Azizpur, villagers passing through dirty water
गंजडुंडवारा। गांव अजीजपुर में बीते कई दिनों से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। यहां गंदे पानी की निकासी कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां टूटी पड़ी हैं। इसी गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

हाल ही में शासन ने पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के साथ संचारी रोग अभियान चलाया। इसके बाद भी कई गांवों की बदहाल स्थितियां इस अभियान की पोल खोल रही हैं। गांव अजीजपुर में ही इन दिनों बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं गली में भरे गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। इस गांव की आबादी करीब 2000 है।
विज्ञापन

अजीजपुर रमपुरा मिलकर पंचायत का गठन करते हैं। इस गांव की नालियां टूटी पड़ी हैं। इससे बरसात होने पर गांव को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी गंदे पानी से होकर बच्चे स्कूल जाते हैं। शिक्षक व अन्य ग्रामीण भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। जब पानी ज्यादा भर जाता है तो यह पानी आसपास खाली जमीन में भर जाता है। फिर इस पानी में मवेशी घूमते दिखाई देते हैं। इसी गंदे पानी को पीकर मवेशी बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण यहां संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीण चंद्रावती और रामदेवी का ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। मुन्नी देवी ने कहा कि गांव में सफाई को लेकर किसी का ध्यान नहीं है। इससे कभी भी यहां बीमारियां फैल सकती है। ग्रामीण अमरपाल, अवधेश, सुल्तान, पप्पू, धीरज ने समस्या का समाधान कराए जाने की डीएम से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed