{"_id":"610066978ebc3eb2b37e3f7e","slug":"waterlogging-in-rain-at-bah-agra-news-agr5014632176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बाह में उफनाए नाले, थाना-स्कूल परिसर बने ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बाह में उफनाए नाले, थाना-स्कूल परिसर बने ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। मंगलवार को बाह, जैतपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे नाले नालियां उफनाने लगे और कच्चे, पक्के मार्ग से लेकर स्कूल के मैदान तक तलैया बन गए। तालाबों का पानी घरों की चौखट तक भर गया है।
थाना परिसर, महिला अस्पताल परिसर, ब्लॉक परिसर, जरार जूनियर हाई स्कूल परिसर भी जलमग्न हो गए। जैतपुर सीएचसी मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया। सुनरट्टी क्षेत्र के घरों में भी पानी भर गया। मढे़पुरा, धनियांपुरा, जरार, भाऊपुरा, गोपालपुरा, एमनपुरा, करनपुरी के तालाबों का पानी बस्ती की देहरी तक भर गया।
जैतपुर क्षेत्र में बादल किसानों पर आफत बनकर बरसे। सप्ताह भर पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने खेतों में बाजरा की बुआई की थी। मंगलवार को हुई बारिश से खेत जलमग्न हो गए। गढवार के अखिल प्रताप सिंह, पुरा कन्हैरा के अजयपाल सिंह, बेसंगपुरा के राजेंद्र सिंह, जरार के जोधाराम, बिजौली के बाबूराम, बाघराजपुरा के छोटेलाल, गोपालपुरा के श्रीभगवान, महुआशाला के गुड्डू दुबे ने बताया कि बारिश से बाजरा की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने नुकसान के आकलन और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान बाह, जैतपुर क्षेत्र के 140 गांवों में बिजली की लाइनों में ब्रेक डाउन रहा। एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया कि पेड़ आदि के संपर्क में आने की वजह से ब्रेक लिया गया। कुछ लाइनों में फाल्ट हुए थे। बारिश थमने के बाद विभाग की टीमों ने लाइनों को दुरुस्त कर दिया। अधिकांश गांवों में 8 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ लाइनों पर काम चल रहा है।