फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging in Guru Teg Bahadur Colony, sewer water entered houses

Agra News: गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में जलभराव, घरों में घुसा सीवर का पानी

Fri, 20 Mar 2026 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Guru Teg Bahadur Colony, sewer water entered houses
जलभराव के विरोध में उतरे गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के निवासी स्त्रोत स्वयं
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खंदारी वार्ड 33 स्थित महापौर कैंप कार्यालय के समीप मेट्रो निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गया। मेट्रो की खुदाई के कारण गुरु तेग बहादुर कॉलोनी और सराय वेगा क्षेत्र में जलभराव हो गया है। सीवर का पानी घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन ही घरों में सीवर का पानी घुसने से आक्रोशित लोगों ने नगर निगम और मेट्रो प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व मेट्रो कार्य के दौरान खुदाई करते समय गुरु तेग बहादुर कॉलोनी से निकलने वाले नाले और सीवर की पुलिया को तोड़कर बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में जलनिकासी पूरी तरह ठप है। कई बार नगर निगम और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बृृहस्पतिवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो त्योहार के दिन घरों में बदबूदार पानी भरा देख उनका धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्षेत्रीय बसपा पार्षद सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता के साथ मेट्रो अधिकारियों से वार्ता की और लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया। पार्षद सुनील शर्मा ने कहा यह अंडरग्राउंड पुलिया नेशनल हाईवे के नीचे से होते हुए जलानाबाद की ओर जाती है। यदि इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया गया, तो गुरु तेग बहादुर कॉलोनी और सराय वेगा के लोग हमेशा के लिए नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन

पार्षद ने साफ किया कि अगर अगले दो दिनों के भीतर पुलिया को दुरुस्त कर जल निकासी की व्यवस्था सामान्य नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी के पार्षद और स्थानीय लोग मेट्रो प्रशासन के विरुद्ध उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed