फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water11

आज से दो दिन आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति 

Fri, 17 Feb 2017 11:07 PM IST
आज से दो दिन आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति 
आज से दो दिन आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति  Updated Fri, 17 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
water11
फाइल फोटो - फोटो : getty images

विज्ञापन
गर्मी की शुरुआत से पहले ही जलकल के बंदोबस्त की पोल खुल रही है। आए दिन कहीं न कहीं पानी की पाइप लाइन लीक होने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। अब आज (शनिवार) से दो दिन के लिए आधे शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जीवनी मंडी स्थित जलकल परिसर में आठ वीटी क्लियर वाटर टैंक की सफाई का कार्य होना है।

जलकल महाप्रबंधक के अनुसार, टैंक की सफाई कार्य के चलते 17 फरवरी की शाम से 18 फरवरी की सुबह तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। रविवार शाम को भी आंशिक रूप से पानी की सप्लाई होगी। ऐसे में दो दिन के लिए आधे शहर को फिर से पानी के लिए जूझना होगा। बता दें कि जीवनी मंडी स्थित वाटर वर्क्स से पुराने शहर के दर्जनों क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इसमें जीवनी मंडी, दरेसी, काला महल, रावतपाड़ा, छत्ता, रकाबगंज, सुभाष बाजार, पीपलमंडी, किनारी बाजार आदि में क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। इससे पहले भी पानी की पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण शहर के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही है। गुरुवार को भी जीवनी मंडी पर पाइप लाइन लीक हो गई थी। इससे पहले सिकंदरा वाटर वर्क्स की लाइन में लीक होने के कारण कई क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रही। यह हाल फरवरी में हैं, मई-जून की भीषण गर्मी में पानी किल्लत को लेकर लोग अभी से परेशान हो रहे हैं। साथ ही जलकल की बंदोबस्त को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इधर, पिछले 22 दिन से पानी के लिए जूझ रहे खंदारी क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। यहां भी पाइप लाइन लीक होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed