{"_id":"6270256aae65c424291647b9","slug":"water-will-not-be-available-in-200-houses-of-mehmood-nagar-even-on-eid-mainpuri-news-agr532265025","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर भी महमूद नगर के 200 घरों में नहीं मिल सकेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर भी महमूद नगर के 200 घरों में नहीं मिल सकेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला महमूद नगर में पानी का संकट बना हुआ है। ईद-उल फितर के त्योहार पर भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पाइपलाइन लीकेज के कारण 200 घरों में एक माह से पानी नहीं पहुंच रहा है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने मोहल्ले में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समस्या को दूर नहीं किया तो वे नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करेेंगे।
मोहल्ला महमूद नगर में बिछाई गई पानी की लाइन कई जगह से लीकेज हो रही है। इसके कारण एक माह से पानी की सप्लाई बंद चल रही है। गर्मी के मौसम में लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो रही है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। पानी न मिलने से परेशान लोगों ने सोमवार को मोहल्ले में ही प्रदर्शन किया।
मोहल्ले में लगे तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसके चलते लोगों को हैंडपंप से भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों की मानें तो हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए कई बार पत्र लिखे गए लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
लोग बोले, शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं
लाइन बिछाते समय लापरवाही की गई थी। जिसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की गई थी। पहले तो थोड़ा बहुत पानी आता था लेकिन अब पानी नाम मात्र के लिए भी नहीं आता है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
बली मोहम्मद
ईद के त्योहार से पहले नगर पालिका को कई बार पत्र लिखकर पानी सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब त्योहार पर भी पानी नहीं मिल सकेगा।
मोहम्मद आरिफ
गर्मी के मौसम में जहां पानी की मांग बढ़ी है वहीं मोहल्ले में पानी की सप्लाई बाधित है। लोग जिन घरों में निजी हैंडपंप या सबमर्सिबल लगे हैं वहां से पानी मांग रहे हैं। नगर पालिका को लोगों की इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
शान अली
गर्मी के मौसम में बिना पानी के जीवन संभव नहीं है। नगर पालिका की पानी सप्लाई बंद चल रही है। जिसके संबंध में कई बार सभासद के माध्यम से तो कई बार सीधे मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका से शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी।
सलीम अहमद
मोहल्ला महमूद नगर में पानी की सप्लाई बाधित है इसकी जानकारी नहीं है। शीघ्र ही पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। खराब हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका